हमारे वोट्स एप ग्रुप जॉइन करने के लिए यहाँ क्लिक करे ... : Click Here

हमारे फेसबुक पेज लाइक और फोलो करने के लिए यहाँ क्लिक करे ... : Click Here

हमारे टेलीग्राम ग्रुप जॉइन करने के लिए यहाँ क्लिक करे ... : Click Here
Click Here



Search This Website

लोक रक्षक दल गुजरात पुलिस भरती की परिक्षा रद की गई

 


गुजरात पुलिस ने कांस्टेबल के पद पर आवेदन मांगे थे | आज ता : 2/12/२०१८ को गुजरात के अलग अलग शहेरो में परिक्षा का आयोजन किया गया था | लेकिन आधारभूत सूत्रों और ऐ.बी.पि अस्मिता के न्यूज़ रिपोर्ट के अनुसार आज जो परिक्षा रखी गई थी उनका प्रश्नपत्र लिक हो गया था , और जवाब के साथ बाहर लिक हो गया था |

आज करीबन गुजरात के ९ लाख परिक्सार्थी परिक्ष  देने वाले थे ,लेकिन परिक्षा शुरू होने से थोड़े ही घंटे पहेले प्रश्नपत्र लिक होने की जानकारी होने से सरकार ने तुरंत ही परिक्षा रद करने का निर्णय दिया और उनकी खबर सभी न्यूज़ चेनल में दी गई | सरकार ने नोटिफिकेशन भी जारी किया | 


सूत्रों के अनुशार पालनपुर में ये परिक्षा का प्रश्नपत्र लिक हुआ है | बोर्ड के चेरमेंन श्री विकास स्वरुपजी ने कहा की आगामी एक महीने के अन्दर ही ये परिक्सा फिर से  लेने का निवेदन दिया है | उन्होंने सरकार की तरफ से माफ़ी भी मांगी थी |

Read More »

रणवीरसिंग और दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक मुंबई रिशेप्शन

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इन दिनों अपनी शादी और रिसेप्शन को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों ने 14 और 15 को कोंकणी और सिंधी रिवाजों से शादी की थी। अपनी शादी में ये दोनों बेहद खूबसूरत लग रहे थे। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी का दूसरा रिसेप्शन मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में बुधवार को हुआ। जैसा हमने सोचा था ठीक वैसे ही येे नवविवाहित जोड़ा व्हाइट और गोल्डन थीम में नज़र आया।




इन डिज़ाइनर की ड्रेस में आए दोनों नज़र

मुंबई रिसेप्शन के लिए दीपिका ने अबु जानी और संदीप खोसला का आउटफिट तो वही रणवीर रोहित बल के आउटफिट में नजर आए। दीपिका पादुकोण ने मांग में सिंदूर तो वही गले में भारी नेकलेस और ईयरर‍िंग्‍स पहने हुए थे। और वो बेहद ही खूबसूरत नज़र आ रही थीं।

रणवीरसिंग और दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक 
 

 


Read More »

श्यामबाबा(बर्बरीक) का इतिहास और खाटू श्यामजी मंदिर जो राजस्थान के सीकर में स्थित है

राजस्थान के सीकर जिले में खाटू नगर में श्री खाटू श्याम जी का सुप्रसिद्ध मंदिर है , क्योंकि यहीं पर उनके शीश को दफ़नाया गया था।जहा हररोज हजारो भक्तो आते है और उनकी मन्नते पूरी करते है |  मान्यता है कि पहले यहां एक गाय नियमित रूप से दुध की धारा स्वयं बहाती थी। कुछ वर्षों पश्चात वहां खुदाई हुई तो एक शीश प्रकट हुआ। आरंभ में इसे ब्राह्मण को सौंपा गया। मान्यता है कि इसके कुछ समय बाद ही स्वपन में राजा को दिखाई देकर यहा पर मंदिर निर्माण का आदेश दिया इसके पश्चात यहां मंदिर का निर्माण हुआ कार्तिक मास की एकादशी को यह शीश मंदिर में स्थापित किया गया। इसी दिन को बाबा खाटू श्याम के जन्मदिवस के रूप में भी मनाया जाता है।



लोकेशन :खाटूगाव ,सीकरजिल्ला ,राजस्थान 
मंदिर का निर्माण:  1027 ई. में रूपसिंह चौहान और उनकी पत्नी नर्मदा कंवर ने करवाया था 
प्रवेश : मुफ्त
वाहन पार्किंग : हा
फोटोग्राफी : मंदिर के अन्दर मना
समय :  गर्मियों के दिनों में प्रात: 4:30 से  1:00 बजे और सायं 5:00 बजे से रात्रि 10 बजे तक
सर्दियों में प्रात: के 6:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे और सांय 4:00 बजे से रात्रि 9 बजे तक
मुलाकात के लिए समय : करीबन 1 घंटा
फोन नंबर : +98963 28825, 9812038024, 9996140740, 9812329998, 9992410500, 9813022888, 9812002327
मुलाकात के लिए सही समय : ओक्टो से फरवरी तक 

नजदीकी रेलवे स्टेशन : जयपुर रेलवे स्टेशन (63 किमी )
नजदीकी हवाई अड्डा :जयपुर हवाई अड्डा (63 किमी )
श्यामबाबा(बर्बरीक) का इतिहास  जाने 


बर्बरीक बचपन में एक वीर और तेजस्वी बालक थे. बर्बरीक ने भगवान श्री कृष्ण और अपनी माँ मौरवी से युद्धकला, कौशल सीखकर निपुणता प्राप्त कर ली थी. बर्बरीक ने भगवान शिव की घोर तपस्या की थी, जिसके आशीर्वादस्वरुप भगवान ने शिव ने बर्बरीक को 3 चमत्कारी बाण प्रदान किए. इसी कारणवश बर्बरीक का नाम तीन बाणधारी के रूप में भी प्रसिद्ध है. भगवान अग्निदेव ने बर्बरीक को एक दिव्य धनुष दिया था, जिससे वो तीनों लोकों पर विजय प्राप्त करने में समर्थ थे.


जब कौरवों-पांडवों का युद्ध होने का सूचना बर्बरीक को मिली तो उन्होंने भी युद्ध में भाग लेने का निर्णय लिया. बर्बरीक अपनी माँ का आशीर्वाद लिए और उन्हें हारे हुए पक्ष का साथ देने का वचन देकर निकल पड़े. इसी वचन के कारण हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा यह बात प्रसिद्ध हुई.

जब बर्बरीक जा रहे थे तो उन्हें मार्ग में एक ब्राह्मण मिला. यह ब्राह्मण कोई और नहीं, भगवान श्री कृष्ण थे जोकि बर्बरीक की परीक्षा लेना चाहते थे. ब्राह्मण बने श्री कृष्ण ने बर्बरीक से प्रश्न किया कि वो मात्र 3 बाण लेकर लड़ने को जा रहा है ? मात्र 3 बाण से कोई युद्ध कैसे लड़ सकता है. बर्बरीक ने कहा कि उनका एक ही बाण शत्रु सेना को समाप्त करने में सक्षम है और इसके बाद भी वह तीर नष्ट न होकर वापस उनके तरकश में आ जायेगा. अतः अगर तीनों तीर के उपयोग से तो सम्पूर्ण जगत का विनाश किया जा सकता है.

ब्राह्मण ने बर्बरीक (Barbarik) से एक पीपल के वृक्ष की ओर इशारा करके कहा कि वो एक बाण से पेड़ के सारे पत्तों को भेदकर दिखाए. बर्बरीक ने भगवान का ध्यान कर एक बाण छोड़ दिया. उस बाण ने पीपल के सारे पत्तों को छेद दिया और उसके बाद बाण ब्राह्मण बने कृष्ण के पैर के चारों तरफ घूमने लगा. असल में कृष्ण ने एक पत्ता अपने पैर के नीचे छिपा दिया था. बर्बरीक समझ गये कि तीर उसी पत्ते को भेदने के लिए ब्राह्मण के पैर के चक्कर लगा रहा है. बर्बरीक बोले – हे ब्राह्मण अपना पैर हटा लो, नहीं तो ये आपके पैर को वेध देगा.

श्री कृष्ण बर्बरीक के पराक्रम से प्रसन्न हुए. उन्होंने पूंछा कि बर्बरीक किस पक्ष की तरफ से युद्ध करेंगे. बर्बरीक बोले कि उन्होंने लड़ने के लिए कोई पक्ष निर्धारित किया है, वो तो बस अपने वचन अनुसार हारे हुए पक्ष की ओर से लड़ेंगे. श्री कृष्ण ये सुनकर विचारमग्न हो गये क्योकि बर्बरीक के इस वचन के बारे में कौरव जानते थे. कौरवों ने योजना बनाई थी कि युद्ध के पहले दिन वो कम सेना के साथ युद्ध करेंगे. इससे कौरव युद्ध में हराने लगेंगे, जिसके कारण बर्बरीक कौरवों की तरफ से लड़ने आ जायेंगे. अगर बर्बरीक कौरवों की तरफ से लड़ेंगे तो उनके चमत्कारी बाण पांडवों का नाश कर देंगे.

कौरवों की योजना विफल करने के लिए ब्राह्मण बने कृष्ण ने बर्बरीक से एक दान देने का वचन माँगा. बर्बरीक ने दान देने का वचन दे दिया. अब ब्राह्मण ने बर्बरीक से कहा कि उसे दान में बर्बरीक का सिर चाहिए. इस अनोखे दान की मांग सुनकर बर्बरीक आश्चर्यचकित हुए और समझ गये कि यह ब्राह्मण कोई सामान्य व्यक्ति नहीं है. बर्बरीक ने प्रार्थना कि वो दिए गये वचन अनुसार अपने शीश का दान अवश्य करेंगे, लेकिन पहले ब्राह्मणदेव अपने वास्तविक रूप में प्रकट हों.

भगवान कृष्ण अपने असली रूप में प्रकट हुए. बर्बरीक बोले कि हे देव मैं अपना शीश देने के लिए बचनबद्ध हूँ लेकिन मेरी युद्ध अपनी आँखों से देखने की इच्छा है. श्री कृष्ण बर्बरीक ने बर्बरीक की वचनबद्धता से प्रसन्न होकर उसकी इच्छा पूरी करने का आशीर्वाद दिया. बर्बरीक ने अपना शीश काटकर कृष्ण को दे दिया. श्री कृष्ण ने बर्बरीक के सिर को 14 देवियों के द्वारा अमृत से सींचकर युद्धभूमि के पास एक पहाड़ी पर स्थित कर दिया, जहाँ से बर्बरीक युद्ध का दृश्य देख सकें. इसके पश्चात कृष्ण ने बर्बरीक के धड़ का शास्त्रोक्त विधि से अंतिम संस्कार कर दिया.

महाभारत का महान युद्ध समाप्त हुआ और पांडव विजयी हुए. विजय के बाद पांडवों में यह बहस होने लगी कि इस विजय का श्रेय किस योद्धा को जाता है. श्री कृष्ण ने कहा – चूंकि बर्बरीक इस युद्ध के साक्षी रहे हैं अतः इस प्रश्न का उत्तर उन्ही से जानना चाहिए. तब परमवीर बर्बरीक ने कहा कि इस युद्ध की विजय का श्रेय एकमात्र श्री कृष्ण को जाता है, क्योकि यह सब कुछ श्री कृष्ण की उत्कृष्ट युद्धनीति के कारण ही सम्भव हुआ. विजय के पीछे सबकुछ श्री कृष्ण की ही माया थी.

बर्बरीक के इस सत्य वचन से देवताओं ने बर्बरीक पर पुष्पों की वर्षा की और उनके गुणगान गाने लगे. श्री कृष्ण वीर बर्बरीक की महानता से अति प्रसन्न हुए और उन्होंने कहा – हे वीर बर्बरीक आप महान है. मेरे आशीर्वाद स्वरुप आज से आप मेरे नाम श्याम से प्रसिद्ध होओगे. कलियुग में आप कृष्णअवतार रूप में पूजे जायेंगे और अपने भक्तों के मनोरथ पूर्ण करेंगे.


भगवान श्री कृष्ण का वचन सिद्ध हुआ और आज हम देखते भी हैं कि भगवान श्री खाटू श्याम बाबा जी अपने भक्तों पर निरंतर अपनी कृपा बनाये रखते हैं. बाबा श्याम अपने वचन अनुसार हारे का सहारा बनते हैं. इसीलिए जो सारी दुनिया से हारा सताया गया होता है वो भी अगर सच्चे मन से बाबा श्याम के नामों का सच्चे मन से नाम ले और स्मरण करे तो उसका कल्याण अवश्य ही होता है. श्री खाटू श्याम बाबा (Shri Khatu Shyam Baba ji) की महिमा अपरम्पार है, सश्रद्धा विनती है कि बाबा श्याम इसी प्रकार अपने भक्तों पर अपनी कृपा बनाये रखें.
Read More »

कार्तिक पूर्णिमा देव दिवाली के स्नान का विशेष महत्व

आप सभी जानते है भारत की पवित्र धार्मिक नदियों में स्नान का हिन्दू धर्म में अत्यधिक महत्व बताया गया है | पर सबसे ज्यादा महत्व का दिन कार्तिक महीने के पूर्णिमा को माना जाता है | माना जाता है की इस दिन स्नान करने से एक हजार बार किये गए गंगा स्नान का फल प्राप्त होता है |

इस दिन वाराणसी काशी में देव दिवाली त्योहार धूम धाम से मनाया जाता है | मान्यता है कि इस दिन गंगा घाट पर देवता मनुष्यों के साथ दिवाली मनाने आते है |

साथ में यह भी मान्यता है कुम्भ में किये गये स्नान का जितना महत्त्व है उतना ही कार्तिक माह की पूर्णिमा को स्नान के बाद फल प्राप्त होता है |

सूर्योदय पूर्व करे स्नान

यदि आप अधिक से अधिक स्नान द्वारा पुण्य कमाना चाहते है तो स्नान आप सूर्य उदय से पूर्व करे | पवित्र नदियों में स्नान से पूर्व अपने हाथ पैर पहले धो ले फिर आचमन करे और फिर स्नान के समय हाथ में कुशा लेकर स्नान करे |स्नान करते समय आधा शरीर जल में रहे और भगवान शिव विष्णु का ध्यान करते रहे |



पीपल को जल दे और दीप जलाये

लक्ष्मी जी और त्रिदेवो का वास पीपल के पेड़ में बताया गया है | इस दिन स्नान के बाद पीपल के वृक्ष की पूजा करे और जल चढ़ाये और संध्या को दीपदान करे | इससे धन लक्ष्मी प्रसन्न होती है और सुख सम्पति प्रदान करती है |

घर में कैसे करे कार्तिक पूर्णिमा का स्नान

यदि आप पवित्र नदियों पर नही जा सकते तो आप घर में भी इस स्नान का कुछ लाभ ले सकते है | आप नहाने के पानी में पवित्र जल गंगा का मिला कर स्नान कर ले | इसके बाद भगवान सूर्य को जल से अर्घ्य जरुर दे |

पवित्र स्नान के बाद और क्या अच्छे कर्म करे

कार्तिक पूर्णिमा के गंगा स्नान के बाद आप फिर भगवान की भक्ति , गरीबो को दान दक्षिणा , हवन, यज्ञ आदि करके पुण्य कमा सकते है | दान में आप अन्न दान , वस्त्र दान और अर्थ दान दे सकते है | इस दिन दिया गया दान आपके बुरे समय में काम आता है |
Read More »

शादी के बाद लौटे मुंबई रणवीर नई दुल्हन दीपिका के साथ देखे फोटोग्राफ्स

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने इटली में 14 और 15 नवंबर को शादी कर ली है। इटली में शादी के बाद अब दोनों मुंबई में वापस आ गए हैं। दोनों की एयरपोर्ट से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। दीपिका ने जहां क्रीम कलर का सूट पहना है, वहीं रणवीर सिंह ने भी क्रीम कलर के आउटफिट के ऊपर रेड कलर की जैकेट पहनी है।दोनों एक साथ काफी अच्छे लग रहे हैं।


एयरपोर्ट पर पहुंच कर दोनों फैंस से घिरे हुए नजर आ रहे हैं। शादी के बाद दीपिका का लुक काफी बदला बदला सा नजर रहा है। सिंपल से कुर्ते के साथ दीपिका ने गले में  मंगलसूत्र भी पहन रखा था।पहले उन्होंने प्लेन कुर्ती और चूड़ीदार पहना हुआ था |लेकिन जब वह सबके सामने आईं तो उन्होंने रेड दुपट्टा ओढ लिया|


एयरपोर्ट पर दोनों ने फैन्स के साथ फोटोज भी क्लिक करवाएं। एयरपोर्ट से बाहर आते ही फैन्स और मीडिया ने घेर लिया। पूरा वक्त दोनों ने थाम रखा था एक-दूसरे का हाथ। इसके पहले दोनों की मिलान एयरपोर्ट पर चैकिंग के दौरान भी फोटो सामने आई थी।  



दीपिका और रणवीर के वेलकम के लिए 'बाजीराव' का मुंबई वाला घर रोशनी से जगमगा रहा है| मुंबई में सभी को उनका इंतजार था| अब 21 दिसंबर को बेंगलुरु में पहले रिसेप्शन होगा| इसके बाद मुंबई में ग्रांड पार्टी रखी गई है|

खरीदा है 50 करोड़ का बंगला
 
फिल्मफेयर की रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका और रणवीर ने मुंबई के जुहू में एक आलीशान बंगला खरीदा है। वैसे तो दोनों का बजट 70 करोड़ रुपए का था लेकिन उन्हें करीब 50 करोड़ रुपए में बंगला मिल गया है। दोनों इस बंगले में बहुत ही पर्सनलाइज्ड इंटीरियर करावा रहे हैं। अभी काम जारी है। मुंबई लौटकर दोनों फिलहाल रणवीर के मौजूदा घर में ही रहेंगे।
Read More »

1971 युद्ध के जांबाज हीरो ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह का निधन ,बॉर्डर फिल्म में सनी देओल निभा चुके हैं उनका किरदार

बॉर्डर के असली हीरो ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह का मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल में शनिवार की सुबह लगभग 9 बजे निधन हो गया। फिल्म बॉर्डर में सनी देओल ने मेजर कुलदीप सिंह चांदपुरी की भूमिका निभायी थी। फिल्म में देश के इस बेटे की वीरता को बखूबी दर्शाया गया था। सन् 1971 में लोंगेवाल की लड़ाई के दौरान मेजर रहे कुलदीप सिंह ने विषम परिस्थितियों में भी गजब का साहस दिखाया था। दुश्मन की टैंक रेजिमेंट के सामने वह न सिर्फ चंद सैनिकों के साथ टिके रहे, बल्कि दुश्मन को धूल भी चटा दी थी।


सन् साल 1997 में जब फिल्म बॉर्डर रिलीज हुई तो यह बड़ी सुपरहिट साबित हुई। कुलदीप सिंह सिर्फ 22 साल की उम्र में ही पंजाब रेजिमेंट की 23वीं बटालियन में शामिल हो गए थे। यह भारतीय सेना की सबसे पुरानी और सम्मानित यूनिट्स में से एक मानी जाती है।

सन् 1965 में पाकिस्तान के साथ हुए युद्ध में भी कुलदीप सिंह ने भाग लिया था। 4 दिसंबर 1971 को भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान अपने 120 सैनिकों की कंपनी के साथ कुलदीप सिंह लोंगेवाल में भारतीय सीमा की रक्षा कर रहे थे, तभी पाकिस्तान की 51वीं इंफैंट्री ब्रिगेड के 3000 सैनिकों ने उनकी पोस्ट पर हमला कर दिया था। यहां उन्होंने दुश्मन को डटकर जवाब दिया। पाकिस्तानी सैनिक कुलदीप सिंह के सैनिकों को छू भी नहीं पाए और सिर्फ दो सैनिक घायल हुए थे। युद्ध के मैदान पर जबरदस्त साहस दिखाने के लिए उन्हें महावीर चक्र से सम्मानित किया गया। महावीर चक्र से सम्मानित किए जाने के दौरान उनके संबंध में कहा गया।

आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया है तो आगे शेयर कीजिये और हमारे साथ जुड़े ..हमारे सोसियल मिडिया ग्रुप को जॉइन करे | जॉइन करने के लिए क्लिक करे 
Read More »

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की इटली में कोकणी विधि से शादी संपन्न जानिए किस ठाठ से हुई शादी

बोलीवूड की सबसे चर्चा में जोड़ी है वो दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जो आज शादी के बंधन में बांध गए है | दिव्य भास्कर न्यूज़ के अनुशार आज १४ नवम्बर को कोकणी विधि से उन दोनों की शादी इटली के लेक कोमो में आये हुए villa del Balianello में संपन्न हुई है | कोकणी विधि के अनुशार रणवीर ने सात नहीं चार फेरे लिए | भारतीय समय के अनुशार 3 बजे मंत्रोच्चार शुरू हुए और करीबन ५ बजे शादी संपन्न हुई |जिसमे भारतीय शादी जैसा माहोल रहा | 




दीपिका शादी के वक़्त सफ़ेद आउट फिट में देखने आई | villa del Balianello को आठ हजार सफ़ेद गुलाबो से सजाया गया |दीपिका के फेवोरीट लिली के फूलसे भी मंडप सजाया गया | सूत्रों के अनुशार महेदी की रसम के वक़्त दीपिका थोड़ी इमोशनल हो गई थी ,उनकी आखो में आंसू आ गए थे | उस वक्त रणवीर ने सांत्वना दी | रणवीर उसके पास गया और उनकी लेडी लव को हग दिया | रणवीर ने दीपिका को फिर से मुस्कुराने के लिए तैयार की महत्व पूर्ण बात ये है की जब दीपिका इमोशनल हुई तब उस समय शुभा मुदगल ठुमरी परफोर्म कर रही थी | दोनों के संगीत  और म्हेदी रसम में मस्ती और धमाल मस्ती हुई| पार्टी में रणवीर मजेदार मुड में था और  उसने दीपिका के लिए फिल्म गुंडे का गाना " तूने मरी एंट्री " गीत गाया | संगीत में हाजिर सभी महेमानो ने भारतीय पोषक पहेने थे |


बॉलीवुड ने दी शुभेच्छा 


शादी का विडिओ हुआ ववाइरल 


रणबीर ने किया फुल एन्जॉय 

रणवीर सिंह ने तब बहुत ही एन्जॉय किया जब दीपिका को मेहदी के लिए लाया गया | संगीत में रोमेंटिक,गजल,पंजाबी और सूफी गीत बजाये गए | रणवीर ने ढोल पर डांस किया | सिंगर हर्षदीप कौर ने उनके हित गीत गाये , जिसमे कबीरा ,दिलबरो सामेल थे |सगाइ के वक्त रणवीर ने दीपिका को घुटनों पे पड़  कर प्रपोस किया |

आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया है तो आगे शेयर कीजिये और हमारे साथ जुड़े ..हमारे सोसियल मिडिया ग्रुप को जॉइन करे | जॉइन करने के लिए क्लिक करे 

Read More »

हररोज नई जानकारी आपके मोबाईल में पाने के लिए इस फेसबुक पेज को लाइक करे

Any Problem Or Suggestion Please Submit Here

Name

Email *

Message *