हमारे वोट्स एप ग्रुप जॉइन करने के लिए यहाँ क्लिक करे ... : Click Here

हमारे फेसबुक पेज लाइक और फोलो करने के लिए यहाँ क्लिक करे ... : Click Here

हमारे टेलीग्राम ग्रुप जॉइन करने के लिए यहाँ क्लिक करे ... : Click Here
Click Here



Search This Website

विश्व प्रसिद्द चार धाम गंगोत्री ,यमुनोत्री ,केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के शीतकालीन कपाट छे महीने के बंद होने की तारीख

भारत देश के उपरी हिस्सों में अब शीत ऋतू  के कारळ पूरा बर्फ से ढक् जाता है| इसी लिए सभी मंदिरे बंद होजाते है | यहाँ हम आज आपके लिए विश्व प्रसिद्द चार धाम गंगोत्री ,यमुनोत्री ,केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के शीतकालीन कपाट छे महीने के बंद होने की तारीख बताने जा रहे है | आशा है आपको ये आर्टिकल पसंद आएगा |

विश्व प्रसिद्ध गंगोत्रीधाम के कपाट बंद होने का शुभ मुहूर्त तय हो गया है। गंगोत्री धाम के कपाट 8 नवंबर को दोपहर 12.30 मिनट पर बंद होंगे। कपाट बंद होने के बाद देश-विदेश के श्रद्धालु मां गंगा के दर्शन उनके शीतकालीन प्रवास मुखीमठ (मुखवा) में कर सकेंगे।


गंगोत्री धाम के कपाट बंद करने का शुभ मुहूर्त 17 अक्टूबर बुधवार को नवरात्र के शुभ अवसर पर तीर्थ पुरोहितों ने निकाला। जिसके बाद मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने कपाट बंद करने की शुभ तिथि और शुभ समय की औपचारिक घोषणा भी की।

इस बार 8 नवंबर को सुबह 8.30 बजे मां गंगा के मुकुट को उतारा जाएगा। उसके बाद निर्वाण दर्शन होंगे। वेद मंत्रों के साथ मां की मूर्ति का महाभिषेक होता है।

उसके बाद विधिवत हवन पूजा-अर्चना के साथ कपाट बंद कर दिए जाएंगे। कपाट बंद होने का शुभ मूर्हूत दोपहर 12.30 बजे तय किया गया है। विधिविधान से पूजा अर्चना के बाद गंगा की उत्सव डोली को मंदिर परिसर से बाहर निकाली जाएगी। जिसके बाद डोली मुखवा के लिए प्रस्थान करेगी। डोली रात्रि निवास चंडेश्वरी देवी मंदिर में निवास करेंगे। 9 नवंबर सुबह विधिविधान के साथ मंदिर से डोली मुखवा के लिए प्रस्थान करेगी।

श्री यमनोत्री धाम के कपाट भाई दूज 9 नवम्बर को दिन में 2.15 मिनिट पर शीतकाल के बंद कर दिए जायेंगे।
भगवती माँ यमुना की डोली को उनके मायके खरसाली लाया जायेगा,माँ की 6 महीने पूजा यही होगी |

चार धामों के कपाट बंद होने की तिथियां

➤8 नवंबर- गंगोत्रीधाम 
➤9 नवंबर- यमुनोत्रीधाम
➤9 नवंबर- केदारनाथ सुबह साढ़े आठ बजे
➤20 नवम्बर- बद्रीनाथ दोपहर 3 बजकर 21 मिनट
➤22 नवंबर- मदमहेश्वर
➤29 अक्टूबर- तुंगनाथ

आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया है तो आगे शेयर कीजिये और हमारे साथ जुड़े ..हमारे सोसियल मिडिया ग्रुप को जॉइन करे | जॉइन करने के लिए क्लिक करे

No comments:

Post a Comment

हररोज नई जानकारी आपके मोबाईल में पाने के लिए इस फेसबुक पेज को लाइक करे

Any Problem Or Suggestion Please Submit Here

Name

Email *

Message *