हमारे वोट्स एप ग्रुप जॉइन करने के लिए यहाँ क्लिक करे ... : Click Here

हमारे फेसबुक पेज लाइक और फोलो करने के लिए यहाँ क्लिक करे ... : Click Here

हमारे टेलीग्राम ग्रुप जॉइन करने के लिए यहाँ क्लिक करे ... : Click Here
Click Here



Search This Website

शादी के बाद लौटे मुंबई रणवीर नई दुल्हन दीपिका के साथ देखे फोटोग्राफ्स

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने इटली में 14 और 15 नवंबर को शादी कर ली है। इटली में शादी के बाद अब दोनों मुंबई में वापस आ गए हैं। दोनों की एयरपोर्ट से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। दीपिका ने जहां क्रीम कलर का सूट पहना है, वहीं रणवीर सिंह ने भी क्रीम कलर के आउटफिट के ऊपर रेड कलर की जैकेट पहनी है।दोनों एक साथ काफी अच्छे लग रहे हैं।


एयरपोर्ट पर पहुंच कर दोनों फैंस से घिरे हुए नजर आ रहे हैं। शादी के बाद दीपिका का लुक काफी बदला बदला सा नजर रहा है। सिंपल से कुर्ते के साथ दीपिका ने गले में  मंगलसूत्र भी पहन रखा था।पहले उन्होंने प्लेन कुर्ती और चूड़ीदार पहना हुआ था |लेकिन जब वह सबके सामने आईं तो उन्होंने रेड दुपट्टा ओढ लिया|


एयरपोर्ट पर दोनों ने फैन्स के साथ फोटोज भी क्लिक करवाएं। एयरपोर्ट से बाहर आते ही फैन्स और मीडिया ने घेर लिया। पूरा वक्त दोनों ने थाम रखा था एक-दूसरे का हाथ। इसके पहले दोनों की मिलान एयरपोर्ट पर चैकिंग के दौरान भी फोटो सामने आई थी।  



दीपिका और रणवीर के वेलकम के लिए 'बाजीराव' का मुंबई वाला घर रोशनी से जगमगा रहा है| मुंबई में सभी को उनका इंतजार था| अब 21 दिसंबर को बेंगलुरु में पहले रिसेप्शन होगा| इसके बाद मुंबई में ग्रांड पार्टी रखी गई है|

खरीदा है 50 करोड़ का बंगला
 
फिल्मफेयर की रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका और रणवीर ने मुंबई के जुहू में एक आलीशान बंगला खरीदा है। वैसे तो दोनों का बजट 70 करोड़ रुपए का था लेकिन उन्हें करीब 50 करोड़ रुपए में बंगला मिल गया है। दोनों इस बंगले में बहुत ही पर्सनलाइज्ड इंटीरियर करावा रहे हैं। अभी काम जारी है। मुंबई लौटकर दोनों फिलहाल रणवीर के मौजूदा घर में ही रहेंगे।

No comments:

Post a Comment

हररोज नई जानकारी आपके मोबाईल में पाने के लिए इस फेसबुक पेज को लाइक करे

Any Problem Or Suggestion Please Submit Here

Name

Email *

Message *