हमारे वोट्स एप ग्रुप जॉइन करने के लिए यहाँ क्लिक करे ... : Click Here

हमारे फेसबुक पेज लाइक और फोलो करने के लिए यहाँ क्लिक करे ... : Click Here

हमारे टेलीग्राम ग्रुप जॉइन करने के लिए यहाँ क्लिक करे ... : Click Here
Click Here



Search This Website

Showing posts with label गणेश उत्सव. Show all posts
Showing posts with label गणेश उत्सव. Show all posts

मुंबई के सबसे बड़े लालबाग़चा राजा गणेश उत्सव के बारे में जाने

भारत देश त्यौहार और संस्कृति का देश है |इस देस में सभी जातीके त्यौहार मिलजुलकर एकसाथ बिना कोई भेदभाव से मनायेजाते है |आज हमआपको इसमें से बहुत  ही लोकप्रिय हिन्दू त्यौहारगणेश चतुर्ही के बारे में बताएँगे |येत्यौहार महाराष्ट्र मेंबड़े ही जोरो शोरो के साथ  उत्साह से मनाया जाताहै |मुंबई मेंबहुत ही नामचीन गणेश मंडल जिसका नाम लालबागचा राजा सार्वजनिक गणेश मंडल प्रमुख आकर्षण है | जो लालबाग गणेश गली रोड मुंबई में स्थित है | ये मंडल की स्थापना वर्ष १९३४ में की गई थी तब से ये गणेश उत्सव मना रहा है | हर साल गणेश चतुर्थी से दस दिन तक बहु ही बड़ी गणेशजी की प्रतिमा को बड़े ही भक्तिभाव पूवर्क स्थापित करते  है जिसका नाम "लालबागचा राजा " रखा जाता है , जो पुरे विश्व का राजा है |यहाँ हम आपको लालबागचा राजा के बारे में कुछ जानकारी देंगे आशा है आपको पसंद आएगी |




लोकेशन : G.D आंबेडकर रोड , लालबाग (सेन्ट्रल मुंबई)
फोन नं : ०२२२४७१३६२६
दर्शन के लिए जरुरी समय : करीबन २० घंटे
दर्शन के लिए समय : सुबह ५:०० बजे से रात तक
नजदीकी हवाई अड्डा : लालबागचा राजा आने के लिए नजदीकी हवाई अड्डा छत्रपति शिवाजीहवाई अड्डा है |
नजदीकी रेलवे स्टेशन : नजदीकी रेलवे स्टेशन मुंबई सेन्ट्रल पड़ता है |
रोड और बस से कैसे आये :लालबाग च राजा मुंबई का दर्शन के लिए आने के लिएआपको कई पब्लिकऔर प्राइवेट वाहन मिल जायेंगे |

   
गणेश चतुर्थी 2018 तारीख ,शुभ मुहूर्त , पूजा समय, पूजा मंत्र और जानिए कैसे मनाया जाता है गणेश उत्सव

लालबागचा राजा के बारे में जानकारी 

मुंबई में गणेश उत्सव के दौरान सभी की नजर प्रसिद्ध ‘लालबाग के राजा’ के ऊपर होती है। इन्हें ‘मन्नतों का गणेश’ भी कहा जाता है। लालबाग में स्थापित होने वाले गणेश भगवान की प्रतिमा के दर्शन के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं और ये भक्तगण कई कई घंटो (२० से २५ घंटे) तक कतारों में खड़े रहते हैं।लालबागच राजा के प्रथम दिन मुख दर्शन होता है | इस दिन बॉलीवुड के सितारे ,देश नेताए ,उद्योगपति जैसे बड़े बड़े लोग दर्शन के लिए पहुच जाते है | कहा जाता है की लालबागचा राजा सबकी मन्नते पूरी करता है | भक्तगण हररोज बाप्पा को नए नए वस्त्र  और कीमती आभूषणो से सजाते है |



लाल बाग के राजा मुंबई के सर्वाधिक धनी देवताओं में शामिल किए जाते हैं। प्रति वर्ष यहां करोड़ों की आमदनी होती है।इस प्रसिद्ध गणपति को ‘नवसाचा गणपति’(इच्छाओं की पूर्ति करने वाले) के रूप में भी जाना जाता है।

अनंत चतुर्दशी के दिन लालबाग के गणेश मूर्ति का विसर्जन गिरगांव चौपाटी में दसवें दिन किया जाता है। इस समय बड़ा सा जुलुस निकला जाता है | जिस में भक्तगन "गणपति  बाप्पा मोरिया" , " घी में लाडू चोरिया " , "अगले बरस तू जल्दी आ " जैसे नारो से बाप्पा को बीदा करते है | 

आशा है की ये पोस्ट आपको पसंद आई होगी | इस जानकारी को आप अपने मित्रो को शेर कर सकते हो और कोमेंट भी करे | ऐसी जानकारी अपने मोबाईल में पाने के लिए हमारे साथ जुड़े रहे , हमारे सोसियल मिडिया ग्रुप को जॉइन करे | जॉइन करने के लिए क्लिक करे
Read More »

गणेश चतुर्थी 2018 तारीख ,शुभ मुहूर्त , पूजा समय, पूजा मंत्र और जानिए कैसे मनाया जाता है गणेश उत्सव

भारतीय संस्कृति के अनुसार हिन्दू धर्मं में हम जो भी शुभ काम करते है तो सबसे पहेले विघ्न हरता देव श्री गणेशजी को याद करते है | श्री गणेश जी देवाधी देव महादेव भगवान् शंकर और माता पारवतीजी के पुत्र है | उनका जन्म  भाद्रपद मास की चतुर्थी को हुआ था इसीलिए इस दिनको "गणेशचतुर्थी" के नाम से जाना जाता है| गणेश चतुर्थी से दस दिन तक गणपति बाप्पा की प्रतिमा रखकर पूजा आरती करते है और आखरी दिन उनका विसर्जन करते है |गणेश चतुर्थी 'विनायक चतुर्थी' के नाम से भी जानी जाती है। 



लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक ने 1893 में पुणे में पहली बार सार्वजनिक रूप से गणेशोत्सव मनाया। आगे चलकर उनका यह प्रयास एक आंदोलन बना और स्वतंत्रता आंदोलन में इस गणेशोत्सव ने लोगों को एकजुट करने में अहम भूमिका निभाई। आज गणेशोत्सव एक विराट रूप ले चुका है।ज्यादातर महाराष्ट्र में गणेश उत्सव बहुत जोरो शोरो से मनाया जाता है | आज भारत के हर कोने में येउत्सव बड़ी धूम धाम से मनाया जाता है | इसी तरह इस साल भी गणेश उत्सव बड़े जोरो सोरो से मनाया जायेगा | निचे गणेश उत्सव की तारीख ,शुभ मुहूर्त , पूजा समय  बारे में बात करेंगे|



गणेश चतुर्थी तारीख : १३ सितम्बर २०१८
गणेश विशार्जन तारीख :शरुआत के तिन दिन,पांच दिन, सात दिन और दस दिन 
गणेश जी की मूर्ति स्थापित और पूजा  का शुभ मुहूर्त : 13 सितंबर मध्याह्न - 11:03 से 13:30
 गणेश जी की पूजा मंत्र  

"ॐ एकदन्ताय विद्महे वक्रतुंडाय धीमहि तन्नो बुदि्ध प्रचोदयात।।"

"वक्रतुण्ड महाकाय कोटिसूर्य समप्रभ।
निर्विघ्नं कुरू मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा।। "

कैसे माने जाता है गणेश उत्सव

लोग श्रद्धा से गणेश जी की मूर्ति की स्थापना अपने घर, गली, मोहल्ले में करते हैं और रोज उनकी पूजा, आरती व रंगारंग कार्यक्रमों से वातावरण को भक्तिमय बना देते हैं।गणपति बाप्पा की प्रतिमा रखने के लिए सुन्दर शुशोभन करते है | रंग बेरंगी लाईट से सजाते है | हररोज बाप्पा को अलग अलग श्रुंगार करते है| गणेश जी की मूर्ति स्थापित करके हररोज गणेशजी की पूजा करते है और सुबह शाम दो बार आरती करते है | बाप्पा को अलग अलग भोग अर्पण करते है | बाप्पा का प्रिय  भोग लड्डू भी अर्पण करते है| शाम को आरती के पश्चात भजन कीर्तन का कार्यक्रम रखते है |तीन, पांच या दस दिन बाद मूर्ति का विसर्जन किया जाता है। विसर्जन करने के पीछे मान्यता है कि जिस प्रकार मेहमान घर में आते हैं तो कुछ लेकर आते हैं इसी प्रकार भगवान को भी हम हर वर्ष अपने घर बुलाते हैं, वे घर में पधारते हैं तो जरूर सभी के लिए कुछ न कुछ लेकर आते हैं इस प्रकार घर में खुशहाली व सुख-समृद्धि कायम रहती है। "गणपति बाप मोरिया" "घी में लाडू चोरिया" "अगले बरस तू जल्दी आ " जैसे नारों से सारा नगर गूंज उठता है | इस प्रकार गणेश उत्सव मानते है और गणपति बाप्पा के प्रति सच्ची और पक्की भक्ति उदहारण देते है | जय गणेश ..

Read More »

हररोज नई जानकारी आपके मोबाईल में पाने के लिए इस फेसबुक पेज को लाइक करे

Any Problem Or Suggestion Please Submit Here

Name

Email *

Message *